Aaj Ki Murli 5 February 2022 | Murli Today 05 February BK Murli

Aaj Ki Murli 5 February 2022 | Murli Today 05 February
Rate this post

Aaj Ki Murli 5 February 2022 | Murli Today 05 February BK Murli :- आज की मुरली हिन्दी में PDF | Aaj Ki Murli | आज की मुरली | आज की मुरली पढ़ने वाली | Om Shanti Aaj Ki Murli

Aaj Ki Murli 5 February 2022 | Murli Today 05 February

“मीठे बच्चे – अपने दिल रूपी दर्पण में देखो कि अन्दर में कोई भूत तो नहीं है, भूतों को निकालने का प्रयत्न करते रहो”

प्रश्नः-बाप और बच्चों के बीच, संगम पर दुनिया से बिल्कुल न्यारी रसम चलती है, वह कौन सी?
उत्तर:-दुनिया में बच्चे बाप को नमस्ते करते हैं लेकिन यहाँ बाप बच्चों को नमस्ते करते हैं। बाप खुद कहते हैं मीठे बच्चे, मैं तुम्हारी सेवा में आकर उपस्थित हुआ हूँ, तो तुम बच्चे मेरे से भी बड़े ठहरे। दूसरा मैं निरहंकारी, निराकारी बाप हूँ तो जरूर मैं पहले नमस्ते करूँगा। यह भी संगम की न्यारी रसम है।

ओम् शान्ति। आने से पहले-पहले बाप बच्चों से नमस्ते करे या बच्चे बाप को नमस्ते करें? (बच्चे बाप को करें) नहीं। पहले बाप को नमस्ते करना पड़े। संगमयुग की रसम-रिवाज़ ही सबसे न्यारी है। बाप खुद कहते हैं – मैं सभी का बाप, तुम्हारी सेवा में आकर उपस्थित हुआ हूँ तो जरूर बच्चे बड़े ठहरे ना। दुनिया में तो बच्चे बाप को नमस्ते करते हैं, यहाँ बाप बच्चों को नमस्ते करते हैं।

गाया भी हुआ है निराकारी, निरहंकारी तो वह भी दिखलाना पड़े ना। वो तो संन्यासियों के चरणों में झुकते हैं, चरणों को चूमते हैं समझते कुछ भी नहीं। बाप तो आते ही हैं कल्प के बाद बच्चों से मिलने। तुम बहुत सिकीलधे बच्चे हो, इसलिए कहते हैं मीठे बच्चे तुम थक गये हो। द्रोपदी के पांव दबाये तो सर्वेन्ट हुआ ना। “वन्दे मातरम्” किसने उच्चारा है? बाप ने। बच्चे समझते हैं बाप आया हुआ है, सारी सृष्टि की बेहद की सेवा पर।

सृष्टि पर कितना किचड़ा है, यह है नर्क। तो बाप को आना पड़ता है नर्क को स्वर्ग बनाने। बहुत दिल से आते हैं। जानते हैं मुझे बच्चों की सेवा में आना है। कल्प-कल्प सेवा पर उपस्थित हुए हैं। यहाँ बैठे सभी की सेवा हो जाती है। ऐसे नहीं कि सभी के पास जाना होगा। सारी सृष्टि का कल्याणकारी दाता तो एक है ना। उनकी भेंट में मनुष्य कोई सेवा कर न सकें। उनकी है बेहद की सेवा।

गीत:- जाग सजनियां जाग… कितना अच्छा गीत है। नवयुग पर भी समझाना चाहिए। युग भी भारतवासियों के लिए ही हैं। भारतवासियों से फिर वह सुनते हैं कि सतयुग त्रेता होकर गये हैं क्योंकि वह आते ही हैं द्वापर में। तो औरों से सुनते हैं कि भारत प्राचीन खण्ड था, उसमें देवतायें राज्य करते थे। आदि सनातन देवी-देवता धर्म था, जो अभी नहीं है। गीता है – देवी-देवता धर्म का माई बाप। बाकी सब बाद में आते हैं।

तो यह हुआ प्राचीन सब धर्मो के लिए। वास्तव में एक गीता ही है मुख्य, जो सबको माननी चाहिए। परन्तु मानते कहाँ हैं। वे अपने धर्म शास्त्र को ही मानते हैं। यह तो जानते नहीं कि भगवान ने गीता कब उच्चारी? गीता है बाप की उच्चारी हुई। उसमें बाप के बदले बच्चे का नाम डाल मुश्किलात कर दी है, इसलिए सिद्ध नहीं होता कि शिवरात्रि कब मनावें। शिवजयन्ती के बाद होती है कृष्ण जयन्ती।

कभी भी श्रीकृष्ण यज्ञ नहीं गाया जाता। रूद्र ज्ञान यज्ञ ही गाया जाता है। उनसे ही विनाश ज्वाला प्रज्वलित हुई, सो तो बरोबर देख रहे हो। आदि सनातन देवी-देवता धर्म की फिर से स्थापना हो रही है फिर यह और अनेक धर्म रहेंगे नहीं। कृष्ण भी तब आये जब और सब धर्म न हों। बाकी सब आत्मायें मुक्तिधाम में रहती हैं। भगवान से तो सबको मिलना होता है ना। सभी बाप को सलाम करेंगे। बाप भी फिर आकर बच्चे को सलाम करते हैं। बच्चे फिर बाप को करते हैं।

इस समय बाप साकार में आया हुआ है। यहाँ तो सभी आत्मायें बाप से मिल न सकें क्योंकि कोटों में कोई ही आयेंगे। तो सभी भगत कब और कहाँ मिलेंगे? जहाँ से भगवान से बिछुड़े हैं, वहाँ ही जाकर मिलेंगे। भगवान का निवास स्थान है ही परमधाम। बाप कहते हैं सब बच्चों को दु:ख से लिबरेट कर परमधाम ले जाता हूँ। यह काम उनका ही है। बाप को आना ही है पतित सृष्टि को पावन बनाने। हेविनली गॉड फादर है तो जरूर स्वर्ग क्रियेट करेंगे ना।

नर्क की स्थापना रावण, स्वर्ग की स्थापना बाप करते हैं। इनका राइट नाम है शिव, बिन्दू। आत्मा भी बिन्दू है, भ्रकुटी के बीच इतनी ही रह सकेगी। तो जैसी आत्मा है वैसा परमात्मा है। परन्तु वन्डर है जो इतनी छोटी आत्मा में 84 जन्मों का पार्ट भरा हुआ है, जो कभी घिसता नहीं। फार एवर चलता रहेगा। कितनी गुह्य बातें हैं।

अब मनुष्य शान्ति मांगते हैं क्योंकि सब शान्ति में ही जाने वाले हैं। कहते हैं सुख काग विष्टा के समान है। अब गीता में तो है राजयोग से राजाओं का राजा बनना, तो जो सुख को काग विष्टा समान समझते हैं उन्हों को राजाई कैसे मिले। यह तो प्रवृत्ति मार्ग की बात है। गृहस्थ व्यवहार में रहते तुमको कमल फूल समान पवित्र रहना है। चैरिटी बिगन्स एट होम। शिवबाबा भी कहते हैं मैं पहले इस (साकार ब्रह्मा) को समझाता हूँ।

शिवबाबा का यह चैतन्य होम है। पहले-पहले यह (ब्रह्मा) सीखते हैं फिर उनसे एडाप्टेड चिल्ड्रेन नम्बरवार सीख रहे हैं। यह बड़ी गुह्य बातें हैं। सद्गति दाता पतित-पावन खुद आकर यह सब राज़ समझाते हैं। ऐसे नहीं कि वहाँ से प्रेरणा करते हैं। वह तो यहाँ आते हैं। यादगार भी है शिव के अनेक मन्दिर हैं। खुद कहते हैं मैं साधारण ब्रह्मा तन में आता हूँ। यह खुद अपने जन्मों को नहीं जानते हैं, इसमें एक की बात नहीं। सभी ब्रह्मा मुख वंशावली बैठे हो, ब्रह्मा मुख के द्वारा तुम ब्राह्मण रचे गये हो।

तुम ब्राह्मणों को ही समझाते हैं। यज्ञ हमेशा ब्राह्मणों द्वारा ही चलता है। उन गीता सुनाने वालों के पास ब्राह्मण तो हैं नहीं, इसलिए वह यज्ञ भी नहीं ठहरा। यह तो बेहद के बाप का रचा हुआ बहुत बड़ा भारी यज्ञ है। कब से डेगियां (बड़े-बड़े पतीले) चढ़ते आये हैं। भण्डारा अब तक चलता ही रहता है। समाप्त कब होगा? जब सारी राजधानी स्थापन हो जायेगी।

बाप कहते हैं तुमको वापिस घर ले जायेंगे फिर नम्बरवार पार्ट बजाने भेज देंगे। ऐसे और कोई कह न सके कि मैं तुम्हारा पण्डा हूँ, तुमको साथ ले जाऊंगा। पतित मनुष्यों को पावन बनाकर ले जाते हैं। फिर अपने-अपने धर्म स्थापन करने समय पार्ट बजाने आत्मायें आना शुरू करती हैं। अनेक धर्म अभी हैं, बाकी एक धर्म नहीं है। तो गीता है सभी शास्त्रों में शिरोमणी क्योंकि उनसे सबकी गति सद्गति होती है। भारतवासियों में भी ज्ञान वह लेते हैं जो अत्मायें पहले-पहले परमात्मा से अलग हुई हैं।

पहले-पहले वह आना शुरू करेंगी नम्बरवार फिर सबको आना है। सतो रजो तमो से तो सबको पास करना है। अब कल्प की आयु पूरी हुई है। सब आत्मायें हाज़िर हैं। बाप भी आ गये हैं। हर एक को अपना पार्ट बजाना है। नाटक में सब एक्टर्स स्टेज पर इकट्ठे तो नहीं आते। अपने टाइम पर आते हैं। बाप ने समझाया है – नम्बरवार कैसे आते हैं। वर्णो का भी राज़ समझाया है।

चोटी तो ब्राह्मणों की है परन्तु ब्राह्मणों को भी रचने वाला कौन है। शूद्र तो नहीं रचेंगे। चोटी के ऊपर फिर है ब्राह्मणों का बाप ब्रह्मा। ब्रह्मा का बाप फिर है शिवबाबा। तो तुम हो शिववंशी ब्रह्मा मुख वंशावली। तुम ब्राह्मण सो फिर देवता बनेंगे। वर्णों का हिसाब समझाना है। बच्चों को राय भी दी जाती है सभी एक जैसे होशियार तो नहीं हैं। कोई नये के आगे विद्वान, पण्डित आकर डिबेट करेंगे तो वह समझा नहीं सकेंगे।

तो कहना चाहिए मैं तो नई हूँ, आप फलाने टाइम पर आना फिर हमारे से बड़ी बहन आपको समझायेंगी। मेरे से तो तीखे हैं। क्लास में नम्बरवार तो होते हैं। इसमें देह-अभिमान नहीं आना चाहिए। नहीं तो आबरू चली जाती है। कहेंगे बी.के. तो पूरा समझा नहीं सकती। देह-अभिमान को छोड़ रेफर करना चाहिए बड़ों की तरफ, बाबा भी कहते हैं ना – हम ऊपर से पूछेंगे। महारथी, घोड़ेसवार प्यादे तो हैं ना। किन्हों की शेर पर सवारी भी है। शेर सबसे तीखा होता है। जंगल में अकेला रहता है और हाथी हमेशा झुण्ड में रहता है। अकेला हो तो कोई मार भी दे। शक्तियों की भी शेर पर सवारी दिखाते हैं।

धारणा के लिए मुख्य सार:-

1) देह-अभिमान को छोड़ अपने से बड़ों को आगे रखना है। कोई डिबेट करता है तो बड़ों तरफ रेफर करना है। आबरू नहीं गँवानी है।

2) चैरिटी बिगन्स एट होम। पहले परिवार का कल्याण करना है, गृहस्थ व्यवहार में रहते कमल फूल समान पवित्र बनना है।

Aaj Ki Murli 5 February 2022 | Murli Today 05 February
Aaj Ki Murli 5 February 2022 | Murli Today 05 February Aaj Ki Murli 5 February 2022 | Murli Today 05 February

Aaj Ki Murli 5 February 2022 | Murli Today 05 February

Aaj Ki Murli 5 February 2022 | Murli Today 05 February Aaj Ki Murli 5 February 2022 | Murli Today 05 February Aaj Ki Murli 5 February 2022 | Murli Today 05 February Aaj Ki Murli 5 February 2022 | Murli Today 05 February Aaj Ki Murli 5 February 2022 | Murli Today 05 February Aaj Ki Murli 5 February 2022 | Murli Today 05 February Aaj Ki Murli 5 February 2022 | Murli Today 05 February

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top