Weather Updates: उत्तर भारत में कई जगहों पर सोमवार को गिरावट देखी गई। मौसम विभाग ने एक रिपोर्ट जारी कर कहा है कि देश भर में आंधी और बारिश की वजह से इस भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी दिल्ली में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. आज राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस कम यानी 28 डिग्री के आसपास रह सकता है. विभाग ने 19 मई से पहले लोगों को लू से राहत मिलने की संभावना जताई है.
बीते रविवार को दिल्ली में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
दिल्ली में रविवार को भी साल का सबसे गर्म दिन (45.6 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। नजफगढ़, मुंगेशपुर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जाफरपुर, आयानगर, पीतमपुरा और रिज में स्वचालित मौसम स्टेशनों पर अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस, 44.4 डिग्री सेल्सियस, 44 डिग्री सेल्सियस, 43.9 डिग्री सेल्सियस, 43.4 डिग्री सेल्सियस, 43.3 डिग्री सेल्सियस और 43.1 डिग्री सेल्सियस तक क्रमशः दर्ज किया गया। रविवार को दिल्ली के उत्तर पश्चिम मुंगेशपुर में पारा 49.2 डिग्री सेल्सियस और नजफगढ़ में वही 49.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.
(आईएमडी) ने कहा कि मंगलवार को आंधी या धूल भरी आंधी के कारण पारा कुछ डिग्री गिर सकता है। बुधवार को फिर तापमान बढ़ेगा और शुक्रवार को यह 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. हरियाणा और पंजाब में भी अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट देखी गई, लेकिन यह सामान्य से काफी ऊपर रहा।
Reads more :- Indore Mandi bhav 18 July 2022 : प्याज के दामों में आया उछाल,आइए जानते है सभी फसलों के ताजा मंडी भाव?
हरियाणा-पंजाब में भी लोगों को हल्की राहत
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम में पारा रविवार को 48.1 डिग्री सेल्सियस से गिरकर सोमवार को लगभग 44.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. हिसार में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सिरसा का अधिकतम तापमान एक दिन पहले 47.2 डिग्री सेल्सियस से गिरकर अब 41.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
पंजाब के अमृतसर में रविवार से तापमान चार डिग्री कम 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में पारा 41.7 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 42.1 डिग्री सेल्सियस, जालंधर में 41.8 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ओडिशा के तापमान में भी गिरावट की संभावना
आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा कि अगले तीन दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस बात की भी संभावना है कि मध्य प्रदेश में जून के मध्य में मानसून आ जाएगा।
READS MORE :- Kota Mandi Today Bhav 18 July 2022 – कोटा मंडी लहसुन, सरसों, का भाव देखे,